देश की खबरें | नाइक की हालत में काफी सुधार, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पूछी कुशलक्षेम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की स्वास्थ्य स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब वह सामान्य आहार ले रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 15 जनवरी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की स्वास्थ्य स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब वह सामान्य आहार ले रहे हैं।

साथ ही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनका हालचाल पूछा।

पड़ोसी राज्य कर्नाटक में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद श्रीपद नाइक को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में सोमवार रात भर्ती कराया गया था। इस दुर्घटना में नाइक की पत्नी और एक करीबी सहयोगी की मौत हो गयी।

सावंत ने कहा, "नाइक की हालत में बहुत सुधार हुआ है और उनके सभी स्वास्थ्य मापदंड स्थिर हैं। कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उनकी स्थिति में हर दिन सुधार हो रहा है।"

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ अस्पताल का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि नायडू ने गोवा के लोकसभा सांसद नाइक (68) से बात की, और उनसे उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा।

गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेत तानावडे भी इस दौरान वहां उपस्थित थे।

सावंत ने कहा कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। अस्पताल जल्द ही उनकी फिजियोथेरेपी शुरू करेगा। नाइक शुक्रवार से सामान्य आहार लेने लगे हैं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइक से फोन पर बात की और उनकी सेहत की जानकारी ली।

नाइक के कार्यालय ने बताया कि मोदी ने नाइक से फोन पर बात की। वहीं, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अस्पताल में केंद्रीय मंत्री नाइक से मुलाकात की।

नाइक के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) सूरज नाइक ने बताया कि टेलीफोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने नाइक से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान