एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नायडू ने संसद के बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को संसद के बजट सत्र की तैयारियों को जायजा लिया।

देश की खबरें | नायडू ने संसद के बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लिया

नयी दिल्ली, 27 जनवरी राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को संसद के बजट सत्र की तैयारियों को जायजा लिया।

नायडू ने राज्यसभा के महासचिव और राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की तथा दोनों सदनों के कक्षों और दीर्घाओं में बैठने के इंतजाम के बारे में चर्चा की।

उन्होंने सचिवालय की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे जानकारी ली।

नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन होना चाहिए।

सभापति ने कहा कि संसद सदस्यों, संसद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा मंत्रियों एवं सांसदों के निजी स्टाफ तथा संसद में आने वाले विभिन्न् मंत्रालयों के अधिकारियों की कोरोना जांच अनिवार्य की जानी चाहिए।

नायडू को कोरोना जांच के इंतजामों के बारे में सूचित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).