देश की खबरें | नायडू ने डीयू से प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए कोटा संबंधी निर्णय की समीक्षा करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अधिकारियों से कहा कि वे विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए आरक्षण से संबंधित निर्णय की समीक्षा करें और प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए सीटें निर्धारित करते हुए आरक्षण की वर्तमान प्रक्रिया को जारी रखें।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अधिकारियों से कहा कि वे विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए आरक्षण से संबंधित निर्णय की समीक्षा करें और प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए सीटें निर्धारित करते हुए आरक्षण की वर्तमान प्रक्रिया को जारी रखें।

सांसदों और प्रमुख कलाकारों से इस विषय पर कई अनुरोध प्राप्त करने के बाद उपराष्ट्रपति ने यह सुझाव दिया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे सभी धार्मिक स्थल: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आधिकारिक बयान के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय के उप कुलपति और दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों के डीन ने आज सुबह नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की।

उन्होंने उप राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय के कॉलेजों में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों के अंतर्गत आरक्षण सहित कई मुद्दों से अवगत कराया। इससे पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव ने भी उपराष्ट्रपति को इस विषय के बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे जादा 7862 मरीज, 226 संक्रमितों ने तोड़ा दम.

इस दौरान उप राष्ट्रपति को ओपन बुक परीक्षा प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई तथा रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, लाइब्रेरियन, कॉलेजों के प्राचार्यों और अन्य अधिकारियों की लंबित नियुक्तियां करने के विषय से भी अवगत कराया गया।

बयान में कहा गया है कि उप राष्ट्रपति ने सलाह दी कि विश्वविद्यालय अपने परीक्षा कैलेंडर को जल्द से जल्द तय करे तथा रिक्त पदों पर नियुक्तियां करे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\