Nagpur: क्रेन की चपेट में आने से फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति की मौत
नागपुर के कलामना में एक फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
नागपुर (महाराष्ट्र), 25 दिसंबर : नागपुर के कलामना में एक फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने बताया कि पवन येर्ने (21) शुक्रवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी परिसर में बैठा था, तभी वाहन पर क्रेन चालक का नियंत्रण हट गया और यह हादसा हुआ. यह भी पढ़ें : बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र ने बनाया साइबरवाल, पस्त होगा हैकर का हर दांव
उन्होंने कहा कि क्रेन चालक अनिल शेंडे (62) पर लापरवाही से वाहन चलाने और इसके कारण हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

