एजेंसी न्यूज

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग का बहिष्कार किया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के सभी संभागों के विधायकों और सांसदों के साथ रविवार को कोविड—19 की स्थिति पर चर्चा करने, और सुझाव लेने के लिये वीडियो कांफ्रेंसिग कर रहे है। इस बैठक में निर्दलीय विधायक भी भाग ले रहे हैं ।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग का बहिष्कार किया
जमात

जयपुर,10 मई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और जाट नेता एवं नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक का यह कहते हुये बहिष्कार किया कि यह केवल औपचारिकता मात्र है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के सभी संभागों के विधायकों और सांसदों के साथ रविवार को कोविड—19 की स्थिति पर चर्चा करने, और सुझाव लेने के लिये वीडियो कांफ्रेंसिग कर रहे है। इस बैठक में निर्दलीय विधायक भी भाग ले रहे हैं ।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश में एक सासंद और तीन विधायक है।

बेनीवाल ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री की आज की वीडियो कांफ्रेस बैठक का बहिष्कार इसलिये किया है क्योंकि यह केवल एक औपचारिकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए बेनीवाल ने कहा कि विपक्षी भाजपा जनता के मुद्दों को उठाने से बचती है और परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के रैकेट पर चुप रहती है।

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने किसानों, बेरोजगार युवाओं और प्रवासियों के लिये सोशल मीडिया के जरिये कई मुद्दे उठाये और उन्हें मुख्यमंत्री के संज्ञान में लेकर आये लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).