देश की खबरें | नगालैंड शहरी निकाय चुनाव : केंद्र ने रुख स्पष्ट करने के लिए उच्चतम न्यायालय से मांगा समय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि वह शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाले नगरपालिका अधिनियम को निरस्त करने के नगालैंड के फैसले की वैधता पर चर्चा करने की प्रक्रिया में है। केंद्र ने मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए अदालत से दो सप्ताह का समय मांगा है।

नयी दिल्ली, छह मार्च केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि वह शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाले नगरपालिका अधिनियम को निरस्त करने के नगालैंड के फैसले की वैधता पर चर्चा करने की प्रक्रिया में है। केंद्र ने मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए अदालत से दो सप्ताह का समय मांगा है।

उच्चतम न्यायालय ने पूर्व में केंद्र से कहा था कि वह इस पर अपना पक्ष रखे कि क्या नगालैंड नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण की संवैधानिक योजना को निरस्त कर सकता है।

नगालैंड विधानसभा ने नगरपालिका अधिनियम को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया था और निकाय चुनाव नहीं कराने का संकल्प जताया था।

केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) के.एम. नटराज ने शीर्ष अदालत के 17 अप्रैल के आदेश का पालन करने के लिए न्यायमूर्ति एस.के. कौल और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ से दो सप्ताह का समय मांगा।

उच्चतम न्यायालय ने पांच अप्रैल को नगालैंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को अगले आदेश तक रद्द करने वाली 30 मार्च की अधिसूचना पर रोक लगा दी थी, जो लगभग दो दशक के बाद 16 मई को प्रस्तावित थे।

आदिवासी और सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद नगालैंड विधानसभा ने नगरपालिका अधिनियम को निरस्त करने और चुनाव न कराने का प्रस्ताव पारित किया था।

उच्चतम न्यायालय राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है