देश की खबरें | नगालैंड के लोक निर्माण मंत्री तोंगपांग ओजुकुम ने राज्य में सर्वदलीय सरकार बनाने के एनपीएफ के प्रस्ताव का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के लोक निर्माण विभाग मंत्री और निर्दलीय विधायक तोंगपांग ओजुकुम ने शुक्रवार को विपक्षी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होकर एक सर्वदलीय सरकार बनाने के प्रस्ताव का स्वागत किया ताकि नगा शांति वार्ता का जल्द से जल्द समाधान हो सके।

कोहिमा, 23 जुलाई नगालैंड के लोक निर्माण विभाग मंत्री और निर्दलीय विधायक तोंगपांग ओजुकुम ने शुक्रवार को विपक्षी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होकर एक सर्वदलीय सरकार बनाने के प्रस्ताव का स्वागत किया ताकि नगा शांति वार्ता का जल्द से जल्द समाधान हो सके।

गौरतलब है कि एनपीएफ ने विपक्ष-रहित सरकार बनाने के लिए 19 जुलाई को नेफ्यू रियो के नेतृत्व वाले पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) में शामिल होने का फैसला किया और 20 जुलाई को पार्टी नेता टी आर जेलियांग ने मुख्यमंत्री को समर्थन पत्र सौंपा।

60 सदस्यीय सदन में एनडीपीपी के 20 विधायक, एनपीएफ के 25, भाजपा के 12, दो निर्दलीय विधायक हैं। एक सीट खाली पड़ी है। एनडीपीपी के अलावा, पीडीए को भाजपा और निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

नगालैंड के विधायकों ने बार-बार कहा है कि वे नगा शांति वार्ता से निकलने वाले किसी भी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अपना विधायक पद छोड़ने को तैयार हैं।

ओजुकुम ने कहा, "पीडीए के एक सदस्य के रूप में, मैं यह भी मानता हूं कि समाधान सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है।"

एनपीएफ के फैसले का स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उनकी पार्टी एनडीपीपी, जो पीडीए का एक प्रमुख घटक दल है, ने कहा कि गठबंधन की भावना के लिए, उन्हें एनपीएफ के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेने से पहले भाजपा से परामर्श करना होगा।

ओजुकुम ने कहा कि हालांकि वह भाजपा के संपर्क में हैं, लेकिन इस मुद्दे पर उनके द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा के प्रदेश नेता जल्द ही पार्टी आलाकमान से परामर्श करेंगे और इस मुद्दे पर अंतिम फैसला करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\