देश की खबरें | नगालैंड के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, चार मंत्रियों ने दिल्ली से लौटने पर स्व-पृथक हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उप मुख्यमंत्री वाई पट्टोन और चार मंत्री दिल्ली की आधिकारिक यात्रा से लौटने के बाद स्व-पृथक हो गये हैं।
कोहिमा, 16 जुलाई नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उप मुख्यमंत्री वाई पट्टोन और चार मंत्री दिल्ली की आधिकारिक यात्रा से लौटने के बाद स्व-पृथक हो गये हैं।
हालांकि, मंत्री एवं कोविड-19 पर सरकार के प्रवक्ता नेइबा क्रोनु ने बताया कि इन सभी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
रियो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर मैं दिल्ली से नगालैंड लौटने पर स्व-पृथक हो गया हूं। अन्य लोगों और खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये एहतियात बरत रहा हूं। अपने कर्तव्यों का निर्वहन जारी रखूंगा। ’’
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की नयी दिल्ली की यात्रा पर उनके साथ दो मंत्री भी गये थे।
यह भी पढ़े | एयर इंडिया की ‘बिना वेतन अवकाश’ योजना पर बोले हरदीप सिंह पुरी, लागत कटौती तो करनी ही होगी.
वहीं उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित चार विधायकों के साथ किसी अन्य उद्देश्य से दिल्ली में थे।
उन्होंने कहा कि वे लोग कोविड-19 की मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक अभी संस्थागत पृथक-वास में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)