देश की खबरें | नगालैंड ने अपना स्थापना दिवस मनाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, एक दिसम्बर नगालैंड ने मंगलवार को अपना 58वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने उन सभी नेताओं को याद किया जिन्होंने अपने ‘‘बलिदान’’ से राज्य के निर्माण को सुनिश्चित किया।

वर्ष 1963 में आज ही के दिन नगालैंड देश का 16वां राज्य बना था।

यह भी पढ़े | Cyclone Burevi: चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ के चलते केरल में कल हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी.

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर हॉर्नबिल महोत्सव का पहली बार ऑनलाइन उद्घाटन किया गया जो नगालैंड की समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाता है और अपनी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक मंच है।

मुख्यमंत्री ने यहां सचिवालय प्लाजा में मुख्य समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमारे पास हर क्षेत्र में दिखाने के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। हमने विकास और प्रगति देखी है, और हमारे लोगों के जीवन में एक उल्लेखनीय सुधार देखा गया है, हालांकि कई चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कांग्रेस का किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-अन्नदाता की आवाज असरदार है, जिससे घबराई भाजपा सरकार है.

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम इस ऐतिहासिक दिन को मनाते हैं, हम उन सभी नेताओं का बहुत आदर के साथ स्मरण करते हैं, जिन्होंने अपने बलिदान, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ विशेष संवैधानिक प्रावधानों के साथ नगालैंड राज्य के निर्माण को सुनिश्चित किया।’’

रियो ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में हर तरह की प्रगति के लिए सभी संभव प्रयास कर रहा है।

लंबे समय से चले आ रहे नगा राजनीतिक मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी इस बात से अवगत हैं कि कई नगा राजनीतिक समूहों और भारत सरकार के बीच हुई बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर सामान्य आधार कुछ सफलता मिली है। हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि बिना किसी देरी के अंतिम समाधान के लिए आगे बढ़ने के लिए एक समान समझ बनी रहें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 के संकट का भी सामना करना पड़ा है। उन्होंने महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जांच क्षमता बढ़ाये जाने की प्रशंसा की। उन्होंने दावा किया कि कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य ढांचे में पर्याप्त सुधार हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)