देश की खबरें | क्लेन को हराकर नागल कित्जबुहेल ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के शीर्ष एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने सोमवार को ऑस्ट्रिया में एटीपी 250 कित्जबुहेल ओपन के शुरुआती दौर में स्लोवाकिया के लुकास क्लेन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई भारत के शीर्ष एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने सोमवार को ऑस्ट्रिया में एटीपी 250 कित्जबुहेल ओपन के शुरुआती दौर में स्लोवाकिया के लुकास क्लेन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया।

  पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जुटे नागल ने  6-4, 1-6, 7-6 (3) से जीत दर्ज की।

नागल ने पहला सेट जीता लेकिन क्लेन ने दबदबा बनाकर दूसरे सेट को आसानी से अपने नाम कर लिया।

विश्व रैंकिंग में 80वें स्थान पर काबिज नागल निर्णायक तीसरे सेट में 3-5 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए मैच को टाई-ब्रेक तक खिंचा।

टाई-ब्रेक में नागल एक बारे फिर लय हासिल करने में सफल रहे और 7-3 की जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

अंतिम 16 में उनके सामने स्पेन के चौथी वरीयता प्राप्त पेड्रो मार्टिनेज की चुनौती होगी। मार्टिनेज विश्व रैंकिंग में 45वें स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट