देश की खबरें | नगा शांति वार्ता जारी है, विधानसभा में रवि ने ‘‘बिना सोचे-विचारे’ दिया बयान: एनएससीएन(आईएम)

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार एवं नगा समूहों के बीच शांति वार्ता पूरी होने को लेकर नगालैंड के राज्यपाल एवं वार्ता के मध्यस्थ आर.एन. रवि द्वारा दिए गए बयान के तीन सप्ताह बाद एनएससीएन(आईएम) ने कहा कि रवि ने ‘‘बिना सोचे-विचारे’’ यह बयान दिया था और इस समझौते पर बातचीत जारी है।

कोहिमा, चार मार्च केंद्र सरकार एवं नगा समूहों के बीच शांति वार्ता पूरी होने को लेकर नगालैंड के राज्यपाल एवं वार्ता के मध्यस्थ आर.एन. रवि द्वारा दिए गए बयान के तीन सप्ताह बाद एनएससीएन(आईएम) ने कहा कि रवि ने ‘‘बिना सोचे-विचारे’’ यह बयान दिया था और इस समझौते पर बातचीत जारी है।

नगा समूह ने बुधवार रात को जारी बयान में कहा कि वह ऐसे किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेगा, जिसमें वे ‘‘मानक पूरे नहीं होते, जिन पर आपसी सहमति बनी है’’।

बयान में कहा गया, ‘‘हाल में नगालैंड के राज्यपाल आर. एन. रवि ने राज्य विधानसभा में बिना सोचे समझे यह बयान देकर अनावश्यक भ्रांति पैदा की कि नगा राजनीतिक वार्ता पूरी हो गई है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘यह खेद की बात है कि मध्यस्थ के रूप में रवि की भूमिका निराशाजनक है।’’

एनएससीएन (आईएम) ने कहा कि रवि को इस मामले पर ‘‘हर शब्द बोलने से पहले सावधानी बरतनी’’ चाहिए।

उसने कहा कि ऐसे समाधान पर पहुंचने के लिए वार्ता जारी हैं, जो केंद्र एवं नगा लोगों के लिए स्वीकार्य एवं सम्मानजनक हो।

रवि ने विधानसभा में पिछले महीने कहा था कि नगा राजनीतिक मुद्दे पर केंद्र सरकार और नगा समूहों के बीच बातचीत का दौर समाप्त हो चुका है तथा अब ‘‘अंतिम समाधान’’ की दिशा में बढ़ने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान