देश की खबरें | नड्डा ने द्रमुक पर साधा निशाना, लगाया लोगों को भड़काने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी द्रमुक पर हमला करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि वह "राष्ट्र हित में काम नहीं करने वाले लोगों के लिए आश्रय स्थल" है और "हमेशा राष्ट्रीय भावना के खिलाफ भावनाएं भड़काती है।’’
चेन्नई, 24 अगस्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी द्रमुक पर हमला करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि वह "राष्ट्र हित में काम नहीं करने वाले लोगों के लिए आश्रय स्थल" है और "हमेशा राष्ट्रीय भावना के खिलाफ भावनाएं भड़काती है।’’
उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यों से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में द्रमुक को उचित जवाब देने की अपील की।
एम के स्टालिन नीत पार्टी पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि द्रमुक हमेशा "राष्ट्रीय भावना के खिलाफ भावनाओं को उकसाती रही है।"
नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि द्रमुक हमेशा "विकास विरोधी" और राष्ट्र के हित के खिलाफ रही है।
यह भी पढ़े | AIMA MAT 2020: MBA एंट्रेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु में, द्रमुक राष्ट्र के हित में काम नहीं करने वाले लोगों के लिए आश्रय स्थल रही है। आपको यह देखना चाहिए कि हम उन लोगों को करारा जवाब दें जो राष्ट्र हित के खिलाफ काम कर रहे हैं।’’
नड्डा ने कहा कि अन्य लोगों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि तमिलनाडु में विभाजनकारी ताकतों को मजबूती नहीं मिले।
उन्होंने भगवान मुरुगन की स्तुति में गाए जाने वाले 'कंडा षष्टि कवचम' की कथित तौर बिगाड़ कर पेश वाले यूट्यूब चैनल करुप्पर कूतम का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि तमिलनाडु के प्रबुद्ध लोगों ने संगठन के खिलाफ आंदोलन किया।
नड्डा ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में राज्य में स्थानीय निकायों और विधानसभा के चुनावों में भाजपा की पर्याप्त हिस्सेदारी होगी। उन्होंने पार्टी के सदस्यों से तमिलनाडु में वोट शेयर बढ़ाने की अपील की।
उन्होंने कहा, "तमिलनाडु मंदिरों, समृद्ध संस्कृति, स्थापत्य सौंदर्य, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, दिग्गज प्रशासकों और दुनिया भर में मशहूर उद्यमियों से भरा हुआ है। मैं तमिलनाडु की समृद्ध संस्कृति के लिए यहां के लोगों को नमन करता हूं।"
किसी का जिक्र किए बिना उन्होंने कहा कि तमिलनाडु "लंबे समय से" तमिल के बारे में बात कर रहा है और उसे यह महसूस करना चाहिए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य अपनी मातृ के माध्यम से शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)