देश की खबरें | नड्डा ने गुवाहाटी के सरकारी गेस्ट हाउस में पौधा लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में गुवाहाटी स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में एक पौधा लगाया। वहीं, शर्मा ने गुवाहाटी में भाजपा के नवनिर्मित प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी ध्वज फहराया।

गुवाहाटी, आठ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में गुवाहाटी स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में एक पौधा लगाया। वहीं, शर्मा ने गुवाहाटी में भाजपा के नवनिर्मित प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी ध्वज फहराया।

नड्डा दिन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के नए प्रदेश मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। वह खानापारा के पशु चिकित्सा मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी द्वारा स्टेट गेस्ट हाउस नंबर 1, कोइनाधोरा, गुवाहाटी के परिसर में पौधारोपण करना हमारे लिए सम्मान की बात है।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भबेष कलिता के साथ पार्टी के नए प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया।

शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘असम भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक दिन। गुवाहाटी में नवनिर्मित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भबेष कलिता द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम में शिरकत की। आदरणीय श्री जे पी नड्डा जी और आदरणीय श्री अमित शाह जी की मौजूदगी में आज नए प्रदेश मुख्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण के बाद भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के पैर भी धोए।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘वरिष्ठों के प्रति सम्मान दिखाना भारतीय संस्कृति का एक लोकाचार, हमारी पार्टी की परंपरा की आधारशिला है। भाजपा के हमारे माननीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के पैर धोकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जिनके अपार योगदान ने असम में शुरुआती चरण में हमारी पार्टी के आधार को मजबूत बनाने में मदद की।’’

नड्डा शुक्रवार शाम गुवाहाटी पहुंचे थे और शाह, शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल तथा असम के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे। वह शनिवार शाम दिल्ली लौटेंगे।

शाह भी शुक्रवार शाम को असम के तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे थे। उन्होंने राज्य को बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए हुई अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की थी।

गृह मंत्री के पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ मादक पदार्थों के मुद्दे पर बैठक करने तथा उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनईएसएसी) पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने का भी कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\