देश की खबरें | नड्डा ने चिकित्सक दिवस पर दी बधाई, सनदी लेखाकारों की भूमिका को भी सराहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में चिकित्सकों की भूमिका की सराहना की और कहा कि वे खुद अपनी जिंदगी खतरे में डालकर दूसरों के स्वास्थ्य व सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, एक जुलाई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में चिकित्सकों की भूमिका की सराहना की और कहा कि वे खुद अपनी जिंदगी खतरे में डालकर दूसरों के स्वास्थ्य व सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

नड्डा ने ‘चिकित्सक दिवस’ के मौके पर ट्वीट कर कहा, ‘‘चिकित्सक दिवस पर मैं उन सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं देता हूं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं जो अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर नि:स्वार्थ भाव से हम सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | सुप्रीम कोर्ट में TikTok की पैरवी करने से पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का साफ इनकार, कहा-चीनी एप के लिए सरकार के खिलाफ नहीं जाएंगे.

दुनिया भर के अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना महामारी से होने वाली की मृत्यु दर बहुत कम है। इसके लिए नड्डा ने चिकित्सकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

डॉक्टर बी सी राय की जयंती एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाई जाती है।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

एक जुलाई को ‘‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’’ के तौर पर भी मनाया जाता है।

एक अन्य ट्वीट में नड्डा ने भारत के आर्थिक विकास और समृद्धि में सनदी लेखाकार (चार्टर्ड अकाउंटेंट्स) समुदाय के योगदान की भी सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आप सभी अपना योगदान जारी रखें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\