खेल की खबरें | पांच सेट में जीते नडाल, अब सामना जोकोविच से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नडाल ने साढे चार घंटे तक चले चौथे दौर के मुकाबले में फेलिक्स ओगर एलियास्सिमे को 3 . 6, 6 . 3, 6 . 2, 3 . 6, 6 . 3 से हराया ।
नडाल ने साढे चार घंटे तक चले चौथे दौर के मुकाबले में फेलिक्स ओगर एलियास्सिमे को 3 . 6, 6 . 3, 6 . 2, 3 . 6, 6 . 3 से हराया ।
जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो जब भी यहां खेलता हूं तो पता नहीं चलता कि क्या यह रोलां गैरो पर मेरा आखिरी मैच होगा । अब हालात ऐसे ही हो गए हैं इसलिये मैं हर मैच का मजा लेना चाहता हूं ।’’
अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा । जोकोविच का नडाल के खिलाफ कैरियर रिकॉर्ड 30 . 28 का है लेकिन फ्रेंच ओपन में नडाल ने उनके खिलाफ सात मैच जीते और दो हारे हैं ।
जोकोविच ने 15वीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन को 6 . 1, 6 . 3, 6 . 3 से हराया ।
अन्य क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अलकाराज से होगा । ज्वेरेव ने क्वालीफायर बर्नाबे जपाटा मिरालेस को 7 . 6, 7 . 5, 6 . 3 से हराया । वहीं अलकाराज ने कारेन खाचानोव को 6 .1, 6 . 4,6.4 से मात दी ।
महिला वर्ग में 18 वर्ष की कोको गॉ का सामना अमेरिका की ही स्लोएने स्टीफेंस से होगा जबकि 2021 अमेरिकी ओपन उपविजेता कनाडा के लैला फर्नांडिज की टक्कर इटली की 59वीं रैंकिंग वाली मार्तिना ट्रेविसान से होगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

