यूनाइटेड कप में ब्रिटेन के कैमरून नॉरी से हारे नडाल
नडाल ने वर्ष 2022 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन के खिताब जीतकर अपने ग्रैंडस्लैम खिताब की संख्या रिकॉर्ड 22 पर पहुंचाई. लेकिन पांव, पसली और पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण वह विंबलडन के बाद केवल चार प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले पाए थे.
नडाल ने वर्ष 2022 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन के खिताब जीतकर अपने ग्रैंडस्लैम खिताब की संख्या रिकॉर्ड 22 पर पहुंचाई. लेकिन पांव, पसली और पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण वह विंबलडन के बाद केवल चार प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले पाए थे. नॉरी ने इस जीत से ब्रिटेन को स्पेन पर 1-0 से बढ़त दिलाई. ब्रिसबेन में खेले जा रहे मुकाबले में शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने यूलिया पुतिनसेवा को 6-1, 6-3 से हराकर पोलैंड को कजाकिस्तान पर शुरुआती बढ़त दिलाई. पर्थ में बुल्गारिया और बेल्जियम पहले दिन के बाद 1-1 से बराबरी पर हैं. एलिसन वान उइतवैंच ने महिला एकल में इसाबेला शिनिकोवा पर 6-1, 3-6, 6-2 से जीत दर्ज कर बेल्जियम को शुरुआती बढ़त दिलाई लेकिन बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव पुरुष एकल में डेविड गोफिन को 6-4, 7-5 से हराकर अपनी टीम को बराबरी दिलाने में सफल रहे.
इससे पहले जिरी लेहेका ने विश्व के 12वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 6-2 से हराया जिससे चेक गणराज्य ने जर्मनी पर 2-0 से बढ़त बनाई. विश्व में 81वें नंबर के 21 वर्षीय खिलाड़ी लेहेका ने ग्रुप सी के इस मैच में चार बार अपने प्रतिद्वंदी की सर्विस तोड़ी. लेहेका की जीत के बाद मैरी बुजकोवा ने दूसरे मैच में जुले निमेयर को 6-2, 7-5 से हराकर चेक गणराज्य को 2-0 की बढ़त दिला दी. चेक गणराज्य की नंबर एक महिला खिलाड़ी पेत्रा क्वितोवा रविवार को लौरा सीगमंड को हराकर यह मुकाबला अपने देश के नाम कर सकती है. यह भी पढ़ें : Cristiano Ronaldo Signs New Contract: सऊदी अरब के Al Nassr क्लब के साथ रोनाल्डो ने किया करार, 1 साल की सैलरी जान उड़ जाएंगे होश
ब्रिसबेन में खेले जा रहे एक अन्य मुकाबले में ब्राजील ने नार्वे पर 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. विश्व की 15वीं वरीयता प्राप्त बीट्रिज हद्दाद मैया ने नॉर्वे की मैलेन हेल्गो को 6-4, 6-2 से जबकि फिलिप मेलिगेनी अल्वेस ने विक्टर डुरासोविच को 6-3, 6-3 से हराकर ब्राजील को 2-0 से बढ़त दिलाई. शुक्रवार को समाप्त हुए मैचों के बाद ग्रुप ए में यूनान (4-1), ग्रुप बी में स्विट्जरलैंड (5-0), ग्रुप सी में अमेरिका (4-1), ग्रुप डी में ब्रिटेन (3-2), ग्रुप ई में इटली 3-2 और ग्रुप एफ में फ्रांस (5-0) शीर्ष पर बने हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

