देश की खबरें | आरा, बक्सर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को दो दिवसीय दोरे पर बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। इस दौरान वे पहले चरण के चुनाव के मद्देनजर आने वाली सीटों पर चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को दो दिवसीय दोरे पर बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। इस दौरान वे पहले चरण के चुनाव के मद्देनजर आने वाली सीटों पर चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Earthquake In Andaman and Nicobar islands: अंडमान और निकोबार क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई.

नड्डा मंगलवार को बक्सर और आरा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। बक्सर जिले में विधानसभा की कुल छह सीटें हैं। इनमें बक्सर, ब्रह्मपुर, डुमरांव, राजपुर, दिनारा और रामगढ़ शामिल हैं। भोजपुर जिले में विधानसभा की सात सीटें है जिनमें संदेश, बरहरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर शामिल हैं।

मयूख ने बताया कि दोनों रैलियों को संबोधित करते के बाद नड्डा मंगलवार की शाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के साथ आरा में एक बैठक भी करेंगे। इस बैठक में राजग के नेताओं के अलावा भाजपा के सांसद, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और जिले की विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे गठबंधन के उम्मीदवार शामिल होंगे।

यह भी पढ़े | Special Trains For Festival: भारतीय रेलवे कल से विशेष ‘फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा, पढ़ें पूरी डिटेल्स.

उन्होंने बताया कि अगले दिन बुधवार को नड्डा बेतिया और मोतिहारी के पिपरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

इससे पहले नड्डा बिहार के काराकट और औरंगाबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे और तीसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी। राज्य में विधानसभा की 243 सीटें हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\