खेल की खबरें | एन श्रीराम बालाजी विंबलडन के पुरुष युगल के दूसरे दौर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के एन श्रीराम बालाजी ने बृहस्पतिवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई।
लंदन, तीन जुलाई भारत के एन श्रीराम बालाजी ने बृहस्पतिवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई।
भारत के युकी भांबरी और रित्विक बोलिपल्ली पहले ही दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं।
दुनिया के 74वें नंबर के खिलाड़ी बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस वरेला ने शुरुआती दौर के मैच में लर्नर टीएन और अलेक्जेंडर कोवासेविक की अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया।
यह मुकाबला 71 मिनट तक चला और भारत तथा मैक्सिको की जोड़ी ने दोनों सेट में अपने विरोधियों की सर्विस एक-एक बार तोड़कर मैच अपने नाम किया।
दूसरे दौर में हालांकि बालाजी और रेयेस वरेला की राह आसान नहीं होगी क्योंकि उन्हें स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ना है।
युकी और बोलिपल्ली ने बुधवार को अपने-अपने शुरुआती दौर के मैच जीते थे जबकि रोहन बोपन्ना पहले दौर में ही बाहर हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

