देश की खबरें | एन बीरेन सिंह सरकार कागजी शेर, मणिपुर में अघोषित राष्ट्रपति शासन : कांग्रेस नेता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने आरोप लगाया कि एन बीरेन सिंह सरकार एक ‘‘कागजी शेर’’ है और राज्य में अघोषित ‘‘राष्ट्रपति शासन’’ लागू है।
इंफाल, दो जुलाई मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने आरोप लगाया कि एन बीरेन सिंह सरकार एक ‘‘कागजी शेर’’ है और राज्य में अघोषित ‘‘राष्ट्रपति शासन’’ लागू है।
कीशम ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि एन बीरेन सिंह सरकार राज्य के इतिहास में सबसे ‘‘कमजोर’’ सरकार है।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले माह जब मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले पर हमला हुआ था तो राज्य सरकार उस पर कार्रवाई तक नहीं कर पाई थी। ऐसा लग रहा है कि राज्य में अघोषित राष्ट्रपति शासन लागू है और यह 99.9 प्रतिशत तक सही है। यही एकमात्र वजह है कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 355 को औपचारिक रूप से लागू करने की घोषणा नहीं की है।’’
एमपीसीसी के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘एन बीरेन सिंह सरकार एक कागजी शेर है। यह सरकार मणिपुर के राजनीतिक इतिहास की सबसे कमजोर सरकार है... व्यवस्था और प्रशासन पूरी तरह से शक्तिहीन हो चुका है। कानून व्यवस्था ही नहीं, अन्य विभाग भी पूरी तरह विफल हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने शुरुआत में दो-तीन महीने तक इंतजार किया ताकि सरकार मौजूदा स्थिति से निपट सके। अब चौदह माह हो गए हैं। पता नहीं, कितने महीने और इंतजार करना होगा?
उन्होंने सोमवार को संसद में मणिपुर का मुद्दा उठाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

