देश की खबरें | म्यांमा भूकंप: भारत ने सी-17 विमान से और अधिक मानवीय सहायता भेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने म्यांमा में आए भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 31 टन और राहत सामग्री भेजी है। इसमें भारतीय सेना के ‘फील्ड अस्पताल’ के लिए जरूरी सामान भी शामिल है।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भारत ने म्यांमा में आए भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 31 टन और राहत सामग्री भेजी है। इसमें भारतीय सेना के ‘फील्ड अस्पताल’ के लिए जरूरी सामान भी शामिल है।

यह सहायता ‘सी-17 ग्लोबमास्टर’ से भेजी गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान ने रविवार सुबह गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया और कुछ तस्वीरें भी साझा की।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत सी-17 विमान 31 टन मानवीय सहायता के साथ मांडले के लिए रवाना हुआ, जिसमें भारतीय सेना की फील्ड अस्पताल इकाई के लिए जरूरी सामान भी शामिल हैं।"

पिछले सप्ताह म्यांमा में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे मरने वालों की संख्या 3,000 से अधिक हो गई। भारत ने भूकंप से हुई तबाही के बाद राहत अभियान 'ऑपरेशन ब्रह्मा' शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड