विदेश की खबरें | म्यांमा की अदालत ने अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर की हिरासत दो सप्ताह के लिए बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फेनस्टर ऑनलाइन समाचार एवं बिजनेस पत्रिका ‘फ्रंटियर म्यांमा’ के प्रबंध संपादक हैं। पत्रिका ने बताया कि फेनस्टर पर जो आरोप लगे हैं उनमें उन्हें तीन साल तक की कैद हो सकती है।

फेनस्टर ऑनलाइन समाचार एवं बिजनेस पत्रिका ‘फ्रंटियर म्यांमा’ के प्रबंध संपादक हैं। पत्रिका ने बताया कि फेनस्टर पर जो आरोप लगे हैं उनमें उन्हें तीन साल तक की कैद हो सकती है।

पत्रिका ने बताया कि फेनस्टर के खिलाफ ‘‘डर पैदा करने और झूठी खबर फैलाने के प्रयास, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ किसी अपराध में शामिल होने’’ का आरोप लगाया गया है। लेकिन ये आरोप उन पर क्यों लगाए गए हैं, इसके पीछे कारण पता नहीं है। विरोधियों और पत्रकारों के खिलाफ अक्सर ये ही आरोप लगाए जाते हैं।

‘म्यांमा असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ के अनुसार, फरवरी में सेना के सत्ता में काबिज होने के बाद से करीब 90 पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इनमें से आधे से अधिक अभी तक हिरासत में हैं।

यांगून के इनसीन जेल की विशेष अदालत ने फेनस्टर की हिरासत और दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी। मामले पर आगे की सुनवाई अब एक जुलाई को होगी।

इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने वाशिंगटन में पत्रकारों को बताया कि म्यांमा के अधिकारियों ने अभी तक अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को फेनस्टर से मिलने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने विएना संधि के तहत पत्रकार तक अविलंब राजनयिक पहुंच प्रदान करने और डैनी के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि 37 वर्षीय फेनस्टर को डेट्रायट के लिए विमान पकड़ने से पहले ही यांगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 24 मई को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट