एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पश्चिम में मेरा काम शुरुआती दौर में, आगे क्या होता है यह देखने के लिए उत्साहित हूं: प्रियंका चोपड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (बेदिका)

विदेश की खबरें | पश्चिम में मेरा काम शुरुआती दौर में, आगे क्या होता है यह देखने के लिए उत्साहित हूं: प्रियंका चोपड़ा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(बेदिका)

लंदन, चार जुलाई बॉलीवुड में शानदार करियर के बाद अब पश्चिम में अपने फिल्मी सफर को विस्तार देने पर केंद्रित कर रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा है कि सफलता एक निरंतर विकास की प्रक्रिया है।

अपनी नवीनतम हॉलीवुड फिल्म ‘‘हेड्स ऑफ स्टेट’’ में प्रियंका ने एमआई6 एजेंट नोएल बिसेट की भूमिका निभाई है जिसका अतीत ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क (इड्रिस अल्बा) से जुड़ा है।

फिल्म में जब सैम और नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति विल डेरिंगर (अभिनेता जॉन सीना) पर नाटो सम्मेलन से पहले हमला होता है, तो बिसेट को उनकी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जाता है।

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’’ से की और वह बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री के रूप में उभरीं।

प्रियंका ने कहा कि भारत में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वह हॉलीवुड में भी अपने काम में कुछ ऐसा ही करने की उम्मीद कर रही हैं।

प्रियंका ने यहां ‘पीटीआई’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह निस्संदेह एक निरंतर विकास की यात्रा है। जब मैंने 2002 में अपनी पहली फिल्म की थी, तब मैंने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन में यहां पर पहुंचूंगी। लेकिन पश्चिम में मेरा काम अभी शुरुआती दौर में है। भारत में मेरा एस समृद्ध फिल्मी सफर रहा है, जहां मैने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं और बेहतरीन कलाकारों व फिल्मकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं अंग्रेजी की फिल्मों में भी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाना चाहती हूं। मुझे लगता है कि अभी बहुत कुछ करना है, बहुत कुछ तलाशना है और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि आगे क्या होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).