देश की खबरें | मेरा संगठन स्वराज्य सही समय पर राजनीति में शामिल होगा: पूर्व सांसद संभाजीराजे छत्रपति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने मंगलवार को कहा कि उनका नया संगठन ‘स्वराज्य’ उचित समय पर राजनीति में शामिल होगा।

औरंगाबाद, नौ अगस्त पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने मंगलवार को कहा कि उनका नया संगठन ‘स्वराज्य’ उचित समय पर राजनीति में शामिल होगा।

संभाजीराजे ने उस्मानाबाद के तुलजापुर कस्बे में अपने संगठन के लोगो का अनावरण किया और वहां एक जनसभा को संबोधित भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों, मजदूरों, सहकारिता क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए ‘स्वराज्य’ काम करेगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सत्ता से वंचित लोगों को मजबूत बनाया जाए और उन्हें जनप्रतिनिधि बनाया जाए।’’

उन्होंने कहा कि नया शुरू किया गया संगठन उचित समय पर राजनीति में शामिल होगा।

एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार पर कटाक्ष करते हुए संभाजीराजे ने दावा किया कि सरकार के गठन में पहले की महा विकास आघाड़ी सरकार की तरह 30 दिन लगे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार दोनों ने राज्य के 60 दिन बर्बाद किए।

संभाजीराजे ने आगे कहा कि वह अपने संगठन को राज्य के कोने-कोने तक लेकर जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट