देश की खबरें | मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, जल्द ही वापस आऊंगा : राहुल रॉय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता राहुल रॉय ने सोमवार को कहा कि उनके ‘‘स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है’’ और साथ ही दुआओं के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, तीन दिसम्बर अभिनेता राहुल रॉय ने सोमवार को कहा कि उनके ‘‘स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है’’ और साथ ही दुआओं के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया।

अभिनेता राहुल रॉय को 27 नवम्बर को मस्तिष्काघात के बाद ‘नानावती अस्पताल’ के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | Franklin Templeton म्यूचुअल फंड ने 6 निश्चित आय योजनाओं को बंद करने के लिए यूनिटधारकों की मंजूरी मांगी.

रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी अपने प्रशंसकों को दी। इस वीडियो में उनकी बहन प्रियंका उनके साथ नजर आ रही हैं।

वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘ मेरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों, जो मेरे परिवार की तरह ही हैं...उनका मेरे लिए प्रार्थनाएं करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। जल्द तंदरुस्त हो जाऊंगा। आप सभी को स्नेह।’’

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के ‘भारत बंद’ में शामिल नहीं होंगे व्यापारी और ट्रांसपोर्टर.

अभिनेता की बहन ने भी वीडियो में शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘ वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। हमारे परिवार का साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। कनाडा में रहने वाले हमारे भाई रोहित की ओर से भी शुक्रिया। यह देखकर काफी खुशी हुई कि आप हमारे भाई से कितना प्यार करते हैं।’’

रॉय ने साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ''आशिकी'' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्मकार महेश भट्ट के साथ ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

वह लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन (2006 में) के विजेता भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\