देश की खबरें | मेरी सेहत ठीक है, कमजोरी महसूस नहीं कर रहा: करण जौहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्देशक करण जौहर ने कहा है कि उनकी सेहत ठीक है और उन्हें कभी कमजोरी या अस्वस्थता महसूस नहीं होती।

मुंबई, 11 जुलाई फिल्म निर्देशक करण जौहर ने कहा है कि उनकी सेहत ठीक है और उन्हें कभी कमजोरी या अस्वस्थता महसूस नहीं होती।

जौहर का वजन इन दिनों काफी कम हो गया है और सोशल मीडिया पर इसी को लेकर वह चर्चा का विषय बने हुए हैं।

‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले जौहर ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य को लेकर ऑनलाइन हो रही चर्चा से वाकिफ हैं, लेकिन उन्होंने प्रशंसकों को आश्वस्त किया कि वह स्वस्थ हैं।

फिल्म निर्माता (53) ने ‘धड़क 2’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा स्वास्थ्य ठीक है। मैं बहुत खुश हूं, मैं कमजोरी महसूस नहीं कर रहा... मैंने अपने स्वास्थ्य में सुधार के लिए अलग-अलग चीजें अपनाई हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और जो कुछ भी इंटरनेट उपयोगकर्ता कह रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं कई सालों तक जीना चाहता हूं, खासकर अपने बच्चों के लिए। मेरे पास बहुत सारी कहानियां हैं, और अब भी बहुत सी कहानियां हैं जिन्हें प्रस्तुत किया जाना बाकी है।’’

‘धड़क 2’ का निर्माण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स द्वारा किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट