देश की खबरें | ‘माइ सिनेमा’ वैश्विक फिल्म महोत्सव के विजेताओं की घोषणा, 'उद्वेग' ने मारी बाजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘माइ सिनेमा’ वैश्विक फिल्म महोत्सव के विजेताओं की घोषणा कर दी गई, जिसमें लघु फिल्म ''उद्वेग (द एंग्विश)'' ने शीर्ष पुरस्कार हासिल किया है।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी ‘माइ सिनेमा’ वैश्विक फिल्म महोत्सव के विजेताओं की घोषणा कर दी गई, जिसमें लघु फिल्म ''उद्वेग (द एंग्विश)'' ने शीर्ष पुरस्कार हासिल किया है।

सुमन कुमार द्वारा निर्देशित हिंदी लघु फिल्म ''उद्वेग (द एंग्विश)'' को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के पुरस्कार से नवाजा गया है।

प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता अतनु घोष ने कुमार की फिल्म को ''मनोवैज्ञानिक समस्याओं और नायक के आंतरिक संघर्ष का एक अंतर्दृष्टिपूर्ण चित्रण'' करार दिया और कहा कि वह भविष्य में सुमन कुमार की और अधिक रोचक फिल्में देखने को लेकर उत्सुक हैं।

यह महोत्सव पांच फरवरी से दह मार्च के बीच 'माइ सिनेमा हॉल' ऐप पर आयोजित किया गया है। विजेताओं की घोषणा भी शनिवार को ऑनलाइन कार्यक्रम में की गई।

महोत्सव के दौरान तीन श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं, जिनमें 'माइ स्टोरी' (फीचर फिल्म), 'माइ शॉर्ट्स' (लघु फिल्म) और 'माइ फ्रेम' (डॉक्यूमेंट्रीज और प्रायोगिक फिल्में) शामिल हैं।

श्रीलंका की 'द फर्स्ट टीचर' को माइ स्टोरी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया। माइ फ्रेम्स श्रेणी में 'मगानेर गान' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\