देश की खबरें | सीटों के बंटवारे को लेकर 30 सितंबर और एक अक्टूबर को बैठक करेगा एमवीए: पटोले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने रविवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) अगले सप्ताह की शुरूआत तक विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत पूरी कर लेगा।
मुंबई, 29 सितंबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने रविवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) अगले सप्ताह की शुरूआत तक विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत पूरी कर लेगा।
पटोले ने संवाददाताओं को बताया कि एमवीए के नेता सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए 30 सितंबर और एक अक्टूबर को बैठक करेंगे।
एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार नीत राकांपा (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं।
उन्होंने कहा, "हम एमवीए के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इस मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है। हमारी बातचीत जारी है।"
महायुति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि क्या उसके पास मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा भी है।
बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के बारे में पूछे जाने पर पटोले ने कहा कि आरोपी अक्षय शिंदे की 23 सितंबर को मुठभेड़ को लेकर राजनीति करने के लिये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर दया आनी चाहिये।
पटोले ने दावा किया, ‘‘स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, (जहां शिंदे ने कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया था)।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

