देश की खबरें | एमवीए के घटकों में अल्पसंख्यक समुदाय के वोट हासिल करने की लगी है होड़ : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन के तीनों घटकों-शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) और कांग्रेस में अल्पसंख्यक समुदाय के वोट हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा चल रही है।

नागपुर, एक अप्रैल भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन के तीनों घटकों-शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) और कांग्रेस में अल्पसंख्यक समुदाय के वोट हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा चल रही है।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि कुछ नेता अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगों के दिमाग में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही।

पवार ने आरोप लगाया था कि भाजपा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के जरिये ‘‘दुष्प्रचार’’ कर देश में ‘‘जहरीला माहौल’’ बना रही है।

इससे संबंधित एक सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस में अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए होड़ लगी है और इसलिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं।’’

पवार के इस कथित बयान के बारे में पूछे जाने पर कि भाजपा पाठ्यक्रम में बदलाव कर विद्यार्थियों के दिमाग को जहरीला बनाने की कोशिश कर रही है, फडणवीस ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि पाठ्यक्रम वही है जो पहले था और विशेषज्ञ इसमें समय-समय पर बदलाव करते रहे हैं। हालांकि, कुछ नेता अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए उनके दिमाग में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

मुंबई मेट्रो रेल परियोजना के बारे में फडणवीस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोलाबा-बांद्रा-एसईईपीजे मेट्रो लाइन-3 के तहत भूमिगत मार्ग बनाने की परियेाजना जल्द पूरी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन कार शेड (मेट्रो की मरम्मत आदि का स्थान) की अनुपस्थिति में यह लाइन अगले चार साल में भी शुरू नहीं की जा सकेगी। अगर अरे कॉलोनी कार शेड को अनुमति दी जाती है तो इस मार्ग को अगले नौ महीने में शुरू किया जा सकता है। इसलिए सरकार को इस मार्ग को शुरू करने के लिए तत्काल कोशिश करनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\