देश की खबरें | एमवीए महाराष्ट्र में लोकसभा की 60 से 70 प्रतिशत सीट जीत सकता है : शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार ने सोमवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 60 से 70 प्रतिशत सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।

सतारा, 15 अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार ने सोमवार को कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 60 से 70 प्रतिशत सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।

पवार एमवीए उम्मीदवार शशिकांत शिंदे द्वारा यहां से नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। शिंदे ने पवार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), राकांपा (एसपी) और कांग्रेस घटक हैं और महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीट में से क्रमश: 21, 10 और 17 सीट पर तीनों दल चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य में आम चुनाव के परिदृश्य पर पवार ने कहा, ‘‘हमने (अविभाजित राकांपा ने) 2019 के चुनाव में चार सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि एआईएमआईएम और कांग्रेस एक-एक सीट पर विजयी हुए थे। इस बार आश्चर्य नहीं होगा अगर एमवीए कुल 60 से 70 प्रतिशत सीट पर जीत दर्ज करे।’’

सतारा लोकसभा सीट के बारे में पवार ने कहा कि राकांपा (एसपी) सदस्य शशिकांत शिंदे को जनता से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

पिछले साल अजित पवार के पाला बदलकर एकनाथ शिंदे नीत सरकार में शामिल होने और राकांपा में टूट के बाद विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शिंदे ने शरद पवार के साथ रहने का फैसला किया।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राकांपा शामिल हैं। महायुति ने अब तक सतारा से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हालांकि, भाजपा नेता उदयराजे भोसले उम्मीदवारी की दौड़ सबसे आगे माने जा रहे हैं।

भोसले 2019 में सतारा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राकांपा (अविभाजित) के श्रीनिवास पाटिल से हार गए थे।

पवार ने कहा कि पश्चिम महाराष्ट्र में स्थित सतारा जिला हमेशा हमारा समर्थक रहा है और लोग प्रगतिशील विचारधारा में विश्वास करते हैं।

माधा लोकसभा सीट को लेकर टिप्पणी करते हुए पवार ने भाजपा पर कटाक्ष किया। भाजपा मौजूदा सांसद रंजीत नाइक निंबालकर की उम्मीदवारी को लेकर उपजे अंसतोष का सामना कर रही है।

पवार ने कुछ स्थानीय नेताओं के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात का परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा,‘‘मैंने एक बार माधा से चुनाव लड़ा था। यह एक सूखा प्रभावित क्षेत्र है, लेकिन अब लोग माधा से नागपुर जाने के लिए निजी विमान में सवार होते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा छोड़ आए धैर्यशील मोहिते पाटिल को शरद पवार की पार्टी ने रविवार को सोलापुर जिले के माधा निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट