Muzaffarnagar: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने पर महिला की खुदकुशी के मामले में उसका रिश्तेदार गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के कारण पांच दिन पहले खुदकुशी करने वाली महिला के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 1 सितंबर : सोशल मीडिया (Social Media) पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के कारण पांच दिन पहले खुदकुशी करने वाली महिला के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. भोपा थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने कहा कि वीडियो शूट करने के लिए आरोपी फिरोज द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन मंगलवार शाम को जब्त कर लिया गया.
उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले ही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला ने अपने ससुराल वालों द्वारा सोशल मीडिया पर उसका एक अश्लील वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देवी दुर्गा की 1,200 साल पुरानी मूर्ति बरामद की
अधिकारियों ने बताया कि महिला को उसके पति ने एक बार में तीन तलाक कहकर तलाक दे दिया था और वह उसके 18 महीने के बेटे को ले गया. महिला ने अपने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस कथित तौर पर कोई कार्रवाई करने में विफल रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

