देश की खबरें | मुजफ्फरनगर प्रशासन ने दिल्ली से आ रही यात्री बसों की जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले में तेज वृद्धि के बीच मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी से आने वाली उन यात्री बसों की जांच शुरू कर दी है जो जिले में विभिन्न स्थानों को जाती हैं या वहां से गुजरती हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 21 नवंबर दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले में तेज वृद्धि के बीच मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी से आने वाली उन यात्री बसों की जांच शुरू कर दी है जो जिले में विभिन्न स्थानों को जाती हैं या वहां से गुजरती हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पिछले दो दिन में बसों की जांच के दौरान दिल्ली से आ रहे तीन यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | Love Jihad Law: ‘लव जिहाद’ कानून को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने BJP को घेरा, कहा- कई बीजेपी के नेताओं के परिवार में अंतरधार्मिक विवाह हुआ, उसका क्या?.

उन्होंने बताया कि दिल्ली से बीते दो दिन में आई 31 बसों के 98 यात्रियों की जांच करने पर, दिल्ली के तीन निवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले की सीमा पर दिल्ली से आ रही बसों की ही जांच की जा रही है, निजी वाहनों की नहीं।

यह भी पढ़े | BJP नेता स्वतंत्र देव सिंह का कांग्रेस पर कड़ा प्रहार, कहा – अलगाववादियों का हौसला बढ़ाने के लिए गुपकार समझौते का बन गए हिस्सा.

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो को देखते हुए जिले के लोगों को बचाने के लिए ऐहतियाती कदम के तौर पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जिले के 44 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और एक बुजुर्ग व्यक्ति की इस महामारी से जान चली गई।

जिले में 333 कोरोना मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि यह महामारी अब तक यहां 86 लोगों की जान ले चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now