देश की खबरें | मुजफ्फर बेग, उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर पृथक-वास में हैं।

जम्मू, पांच अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर पृथक-वास में हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बेग और उनकी पत्नी सफीना बेग से फोन पर बात कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। सफीना बारामूला जिला विकास परिषद की अध्यक्ष हैं।

प्रवक्ता ने कहा, “ उपराज्यपाल ने उनके जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की कामना की।”

उन्होंने कहा कि बेग और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद से घर में पृथक-वास में हैं और डॉक्टर उनकी सेहत की नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं।

बेग ने हाल में पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को छोड़ दिया था और पूर्व मंत्री सज्जाद लोन की अगुवाई वाली पीपल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now