जरुरी जानकारी | साल की पहली छमाही में रीट में म्यूचुअल फंड का निवेश तीन गुना होकर 735 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेश के उभरते माध्यम रियल एस्टेट निवेश न्यास (रीट) में म्यूचुअल फंडों का निवेश इस साल की पहली छमाही में तीन गुना होकर 735 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त निवेश के उभरते माध्यम रियल एस्टेट निवेश न्यास (रीट) में म्यूचुअल फंडों का निवेश इस साल की पहली छमाही में तीन गुना होकर 735 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हालांकि इस दौरान बुनियादी संरचना निवेश न्यास (इनविट) में म्यूचुअल फंडों का निवेश आठ प्रतिशत गिरकर 4,968 करोड़ रुपये पर आ गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है।

भारतीय संदर्भ में रीट और इनविट निवेश के काफी नये माध्यम हैं, लेकिन विदेश में ये काफी लोकप्रिय हैं। रीट ऐसी रियल एस्टेट संपत्तियों का पोर्टफोलियो होता है, जिसके अधिकांश हिस्से पहले से ही पट्टे पर दिये जा चुके होते हैं। इनविट में राजमार्ग, बिजली पारेषण आदि जैसी संपत्तियां होती हैं।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

दोनों साधनों को मिलाकर देखें तो म्यूचुअल फंडों ने साल भर पहले की तुलना में इनमें निवेश बढ़ाया है।

कोष घरानों का रीट में निवेश जनवरी 2019 के महज सात करोड़ रुपये से बढ़कर इस साल जनवरी में 71 करोड़ रुपये और जून 2020 में 402 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कोष प्रबंधकों ने इस साल के पहले छह महीने में रीट में 735 करोड़ रुपये लगाये, जो साल भर पहले की समान अवधि में 249 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट