देश की खबरें | कौशांबी में रेल लाइन पर लड़का और लड़की के क्षत-विक्षत शव मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशांबी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के निधियावा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर मंगलवार को एक युवक और एक किशोरी के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
कौशांबी (उप्र), एक जून कौशांबी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के निधियावा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर मंगलवार को एक युवक और एक किशोरी के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
कोखराज थाना प्रभारी पीके राय ने बताया कि आज शाम 4 बजे सूचना मिली कि निधियावा गांव के पास रेलवे लाइन पर एक युवक व एक लड़की के शव पड़े हैं।
राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि ये शव शिवपुर गांव निवासी रणजीत (21) तथा ममता (17) के हैं। राय के अनुसार दोनों पड़ोसी थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
कुछ ग्रामीणों का दावा है कि दोनों के घर वालों ने उनके मिलने-जुलने पर रोक लगा दी थी, इसलिए दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

