देश की खबरें | मुथलापोझी में जानबूझकर अशांति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है: केरल मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने मछुआरों के गांव मुथलापोझी में जारी प्रदर्शन की पुन: आलोचना की और आरोप लगाया कि क्षेत्र में जानबूझकर अशांति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

तिरुवनंतपुरम, 22 अप्रैल केरल सरकार ने मछुआरों के गांव मुथलापोझी में जारी प्रदर्शन की पुन: आलोचना की और आरोप लगाया कि क्षेत्र में जानबूझकर अशांति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

तटीय गांव में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं, जहां मछुआरे और ट्रेड यूनियन रेत के जमाव के कारण नदी के मुहाने पर उत्पन्न अवरोध के समाधान की मांग कर रहे हैं।

श्रम मंत्री वी. शिवनकुट्टी और नागरिक आपूर्ति मंत्री जी. आर. अनिल ने यहां संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

शिवनकुट्टी ने संवाददाता सम्मेलन में स्पष्टक किया कि मुथलापोझी बंदरगाह से जमा रेत को हटाने का निर्णय हाल ही में हुई मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान लिया गया था।

श्रम मंत्री ने कहा कि रेत को हटा दिया जाएगा और यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि क्षेत्र में मछली पकड़ने का काम सुचारू और सुरक्षित तरीके से शुरू हो सके।

मंत्री के कार्यालय के हवाले से बताया गया कि वर्तमान में मुथलापोझी में चार उत्खनन मशीनें, एक ड्रेजर और टिपर लॉरियां की मदद से काम जारी है।

उन्होंने कहा कि यदि रेत नहीं हटाई गई तो पांच पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडराएगा।

मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यहां 177 करोड़ रुपये की बंदरगाह विकास परियोजना के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। निविदा प्रक्रिया चल रही है। इन प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के लिए रेत हटाना भी जरूरी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\