जरुरी जानकारी | आवक घटने से सरसों मजबूत, डीओसी की कमजोर मांग से सोयाबीन तिलहन में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीचे दाम में बिक्री से बचने की वजह से मंडियों में आवक कम रहने के बीच शुक्रवार को सरसों तेल तिलहन के दाम मजबूत बंद हुए जबकि डी-आयल्ड केक (डीओसी) की कमजोर मांग की वजह से सोयाबीन तिलहन कीमतों में गिरावट आई वहीं सोयाबीन तेल के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।
नयी दिल्ली, 28 जून नीचे दाम में बिक्री से बचने की वजह से मंडियों में आवक कम रहने के बीच शुक्रवार को सरसों तेल तिलहन के दाम मजबूत बंद हुए जबकि डी-आयल्ड केक (डीओसी) की कमजोर मांग की वजह से सोयाबीन तिलहन कीमतों में गिरावट आई वहीं सोयाबीन तेल के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।
ऊंचे दाम पर कारोबार प्रभावित रहने के बीच मूंगफली तेल तिलहन और शाम का कारोबार बंद होने की वजह से कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल तथा नगण्य माल की उपलब्धता के बीच बिनौला तेल के दाम भी पूर्वस्तर पर बंद हुए।
शिकॉगो एक्सचेंज में रात सुधार था और फिलहाल यहां सुधार है। मलेशिया एक्सचेंज में सुधार का रुख था जहां कारोबार दोपहर साढ़े तीन बजे बंद हो गया है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक कल के लगभग चार लाख बोरी के आसपास ही मंडरा रही है क्योंकि किसान नीचे दाम पर बिकवाली करने से कतरा रहे हैं। इसके अलावा पाईपलाईन में भी इस तेल का स्टॉक नहीं है।
सूत्रों ने कहा कि पिछले साल सोयाबीन का एमएसपी 4,600 रुपये क्विन्टल था और मंडियों में सोयाबीन 4,300-4,350 रुपये क्विन्टल के भाव खरीदा जा रहा है। लेकिन कुछ तेल विशेषज्ञों को 4,300-4,350 रुपये क्विन्टल के भाव में मंहगाई नजर आती है। इस साल सोयाबीन का एमएसपी बढ़ाकर 4,920 रुपये क्विन्टल किया गया है तो हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि इस बार का सोयाबीन बाजार में खपेगा जहां पिछले एमएसपी भाव पर सोयाबीन नहीं खपने की स्थिति बनी हुई है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 6,000-6,060 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,250-6,525 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,880 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,250-2,550 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 11,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,880-1,980 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,880-2,005 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,525 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,325 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,725 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,780 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 4,580-4,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,390-4,510 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,075 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

