जरुरी जानकारी | सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन, बिनौला तेल में सुधार, सीपीओ, पामोलीन में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिकागो एक्सचेंज में कल रात की तेजी के बाद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तेल और बिनौल तेल कीमतों में सुधार आया जबकि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट से सीपीओ, पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
नयी दिल्ली, 19 अगस्त शिकागो एक्सचेंज में कल रात की तेजी के बाद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तेल और बिनौल तेल कीमतों में सुधार आया जबकि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट से सीपीओ, पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
बाजार सूत्रों ने बताया कि शिकागो एक्सचेंज में कल रात तेजी आने से सोयाबीन तेल के दाम में सुधार रहा। जबकि बृहस्पतिवार के कारोबार में शिकागो एक्सचेंज में आई गिरावट को देखते हुए सोयाबीन दाना और लूज के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
इसी प्रकार, सलोनी, आगरा और कोटा में सरसों का दाम 8,450 रुपये से बढ़ाकर 8,500 रुपये प्रति क्विन्टल हो गया। सरसों स्टॉक की तंगी बनी हुई है। कुछ छोटे और बड़े किसानों के पास ही सरसों स्टॉक बचा है। सूत्रों ने कहा कि छोटे किसानों के लिए सहकारी संस्था हाफेड और नाफेड को सरसों बीज की अभी से खरीद कर लेनी चाहिये।
सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट आने के कारण सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव नरमी दर्शाते बंद हुए।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 7,975 - 8,050 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 6,620 - 6,765 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,100 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,330 - 2,460 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,570 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,555 -2,605 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,640 - 2,750 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,150 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,050 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,700 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,900 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,550 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,750 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,600 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन दाना 9,000 - 9,100, सोयाबीन लूज 8,800 - 8,850 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

