उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुस्लिम व्यक्ति ने हनुमान मंदिर के लिए जमीन दान की
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी जमीन का एक हिस्सा जिला प्रशासन को दान कर दिया है ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते में आ रहे मंदिर को वहां स्थानांतरित किया जा सके. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 12 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी जमीन का एक हिस्सा जिला प्रशासन को दान कर दिया है ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते में आ रहे मंदिर को वहां स्थानांतरित किया जा सके. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) रामसेवक द्विवेदी ने पीटीआई- को बताया कि दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है और मंदिर के कारण कछियानी केरा गांव में दिल्ली-लखनऊ एनएच-24 को चौड़ा करने की परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रहा थी. यह भी पढ़ें : Odisha: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने महिला विश्व कप स्टेडियम में दुर्व्यवहार का आरोप लगाया
इस बात को समझते हुए बाबू अली ने परियोजना के पास स्थित एक बीघा (0.65 हेक्टेयर) जमीन प्रशासन को दे दी ताकि मंदिर को वहां स्थानांतरित किया जा सके.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

