मुस्कान के माता-पिता को सौरभ की हत्या किए जाने की जानकारी थी: पीड़ित के परिजन का दावा
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ कुमार हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं.
मेरठ (उप्र), 20 मार्च : उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ कुमार हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. वहीं, सौरभ के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुस्कान के माता-पिता का यह कहना कि उन्हें घटना के बारे में पहले से पता नहीं था, पूरी तरह गलत है.
सौरभ की मां रेणु देवी ने कहा, ‘‘ऐसा कह कर मुस्कान के माता-पिता पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. हकीकत यही है कि मुस्कान की मां को अपराध के बारे में पहले से पता था. कानूनी कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए ही वे पुलिस थाने गए थे.’’ यह भी पढ़ें : दे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के व्यावसायिक अनुप्रयोगों को बढ़ाने की जरूरत: सोमनाथ
यही नहीं रेणू देवी ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सौरभ की छह साल की बेटी को उसकी मौत के बारे में पता था. उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुछ लोगो से पता चला है कि वह (सौरभ की बेटी) कह रही थी, ‘पापा ड्रम में हैं’.’’ हालांकि, ‘पीटीआई-’ द्वारा इस बारे में पूछने पर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

