जरुरी जानकारी | मस्क ने ट्विटर के खरीद सौदे को अस्थायी तौर पर किया स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मस्क ने ट्विटर के ही मंच से जारी एक संदेश में सौदे को अस्थायी तौर पर रोकने की जानकारी दी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि स्पैम एवं फर्जी खातों से जुड़े ब्योरा इस सौदे को जारी रखने के लिए कितना बड़ा जोखिम खड़ा कर सकता है।

मस्क ने ट्विटर के ही मंच से जारी एक संदेश में सौदे को अस्थायी तौर पर रोकने की जानकारी दी। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि स्पैम एवं फर्जी खातों से जुड़े ब्योरा इस सौदे को जारी रखने के लिए कितना बड़ा जोखिम खड़ा कर सकता है।

ट्विटर में पारदर्शिता की पुरजोर वकालत करने वाले मस्क शुरू से ही इस सोशल मीडिया मंच को फर्जी खातों से मुक्त करने की बात करते रहे हैं।

बृहस्पतिवार को ही ट्विटर के दो बड़े अधिकारियों को हटाया गया है।

ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक मस्क ने 44 अरब डॉलर में इसका अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने कोष जुटाना भी शुरू कर दिया था।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\