खेल की खबरें | मुशफिकुर के नाबाद 171 रन से बांग्लादेश के नौ विकेट पर 361 रन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुशफिकुर और दास उस समय क्रीज पर आये जब बांग्लादेश ने पांच विकेट 24 रन पर गंवा दिये थे । पहले दिन का खेल समाप्त होने पर स्कोर पांच विकेट पर 277 रन था ।
मुशफिकुर और दास उस समय क्रीज पर आये जब बांग्लादेश ने पांच विकेट 24 रन पर गंवा दिये थे । पहले दिन का खेल समाप्त होने पर स्कोर पांच विकेट पर 277 रन था ।
कुसान रजीता ने दूसरे दिन मंगलवार को आठवें ओवर में दास को दूसरी स्लिप में कैच आउट कराके इस साझेदारी का अंत किया । दोनों ने 272 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की जिसमें दास ने 141 रन बनाये ।
इसके तीन गेंद बाद रजीता ने मुसद्दक हुसैन (0) को पवेलियन भेजा । इस बीच मुशफिकुर ने 291 गेंद में 150 रन पूरे किये ।
असित फर्नांडो ने तैजुल इस्लाम (15) और खालिद अहमद (0) को आउट किया ।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुशफिकुर ने 339 गेंद की पारी में 21 चौके लगाये थे । वहीं इबादत हुसैन 16 गेंदों का सामना करके खाता खोले बिना क्रीज पर थे ।
रजीता ने पांच और फर्नांडो ने चार विकेट लिये हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

