एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बांग्लादेश के लिये 5,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने मुशफिकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुशफिकुर ने लिटन दास के साथ 165 रन की नाबाद साझेदारी बना ली है जिससे बांग्लादेश ने श्रीलंका के पहली पारी के 397 रन के जवाब में तीन विकेट पर 385 रन बना लिये हैं। इससे बांग्लादेश की टीम लंच तक पहली पारी में केवल 12 रन से पीछे है।

खेल की खबरें | बांग्लादेश के लिये 5,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने मुशफिकुर

मुशफिकुर ने लिटन दास के साथ 165 रन की नाबाद साझेदारी बना ली है जिससे बांग्लादेश ने श्रीलंका के पहली पारी के 397 रन के जवाब में तीन विकेट पर 385 रन बना लिये हैं। इससे बांग्लादेश की टीम लंच तक पहली पारी में केवल 12 रन से पीछे है।

जब सुबह खेल शुरू हुआ तो मुशफिकुर 5,000 रन की उपलब्धि से 15 रन पीछे थे और उन्होंने अपने 81वें टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडों पर फाइन लेग ऑफ पर दो रन लेकर इसे पूरा किया।

इस बल्लेबाजी जोड़ी ने श्रीलंका के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सुबह के सत्र में इस धीमी पिच पर 67 रन जोड़े।

पैंतीस वर्षीय मुशफिकुर ने 2005 में लार्ड्स पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने 222 गेंद की पारी के दौरान महज तीन चौके लगाये।

लिटन ने 188 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके लगाये।

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल भी इस पारी में टेस्ट में 5,000 रन की उपलब्धि पूरा करने करीब थे लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 133 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गये जिससे वह अभी 19 रन से पिछड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).