एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुर्शिदाबाद हिंसा 'बाहरी लोगों' ने रची, मई की शुरुआत में संकटग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगी ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वक्फ अधिनियम को लेकर मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में भड़की हिंसा के लिए “बाहरी लोग” जिम्मेदार हैं और वह स्थिति का आकलन करने के लिए मई के पहले सप्ताह में अशांत क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

देश की खबरें | मुर्शिदाबाद हिंसा 'बाहरी लोगों' ने रची, मई की शुरुआत में संकटग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगी ममता

कोलकाता, 22 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वक्फ अधिनियम को लेकर मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में भड़की हिंसा के लिए “बाहरी लोग” जिम्मेदार हैं और वह स्थिति का आकलन करने के लिए मई के पहले सप्ताह में अशांत क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

बनर्जी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार जिले के धुलियान के दो वार्डों में हुए दंगों के “षड्यंत्रकारियों को जल्द ही बेनकाब करेगी।।”

मिदनापुर में एक प्रशासनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण थी। हम दंगे नहीं चाहते। कुछ बाहरी लोगों ने इसे अंजाम दिया, लेकिन हम उन्हें और उनकी साजिश को उजागर करेंगे।"

बनर्जी ने कहा, "मैंने हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का वादा किया है। हम 'बांग्लार बारी' योजना के तहत उनके घरों का पुनर्निर्माण भी करेंगे... मैं मई के पहले सप्ताह में वहां जाऊंगी और स्थिति का आकलन करूंगी।"

राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने 19 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हुई हिंसा के दौरान मारे गए एक व्यक्ति और उसके बेटे के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था।

इस महीने की शुरुआत में हुई हिंसा के सिलसिले में एक पिता और उसके पुत्र सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 280 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).