मर्रे ने कहा, फ्रेंच ओपन सितंबर में होता है तो उसमें खेलूंगा
विंबलडन को रद्द कर दिया गया है जबकि फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट को 20 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच करवाने का फैसला किया है। इस तरह से यूएस ओपन के समाप्त होने के एक सप्ताह के बाद फ्रेंच ओपन शुरू हो जाएगा जो पहले मई में होना था।
कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले महीने से ही टेनिस टूर्नामेंट बंद है और उसके कम से कम जुलाई के मध्य तक शुरू होने की संभावना भी नहीं है।
विंबलडन को रद्द कर दिया गया है जबकि फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट को 20 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच करवाने का फैसला किया है। इस तरह से यूएस ओपन के समाप्त होने के एक सप्ताह के बाद फ्रेंच ओपन शुरू हो जाएगा जो पहले मई में होना था।
विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मर्रे ने सीएनएन से कहा, ‘‘अगर टूर्नामेंट खेला जाता है तो मैं निश्चित तौर पर क्ले पर खेलना चाहूंगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसके आयोजन को लेकर थोड़ा आशंकित हूं। मुझे लगता है कि टेनिस वापसी करने वाले सबसे आखिरी खेलों में एक होगा क्योंकि खिलाड़ियों, कोच और टीमों को दुनिया के तमाम क्षेत्रों से एक जगह इकट्ठा होना होता है। ’’
मर्रे ने कहा, ‘‘अगर टेनिस सितंबर तक वापसी करता है तो मुझे हैरानी होगी लेकिन देखते हैं क्या होता है। ’’
कूल्हे की चोट से उबर चुके मर्रे को पिछले महीने मियामी ओपन के जरिये वापसी करनी थी।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).