देश की खबरें | राष्ट्रपति भवन पहुंचीं मुर्मू, कोविंद ने स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचीं जो अगले पांच साल तक उनका घर और कार्यालय होगा।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचीं जो अगले पांच साल तक उनका घर और कार्यालय होगा।

मुर्मू के राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने उनका स्वागत किया।

वह जल्द संसद भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में शपथ दिलाएंगे।

कोविंद ने गुलदस्ता भेंट कर मुर्मू का स्वागत किया।

इसके बाद, राष्ट्रपति कोविंद उन्हें एक संक्षिप्त बैठक के लिए राष्ट्रपति के अध्ययन कक्ष में ले गए।

इससे पहले आज सुबह, मुर्मू ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\