देश की खबरें | उत्तरपूर्व दिल्ली में एक युवक की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्व दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 19 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
नयी दिल्ली, 28 मई उत्तर-पूर्व दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 19 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को यह घटना घटी ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात में दस बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली कि श्रीराम कॉलोनी के बी ब्लॉक की 21 नंबर गली में एक व्यक्ति खूल से लथपथ पड़ा है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसे जब ठीक से देखा तो उन्होंने पाया कि उसकी छाती में गोली लगी है। अधिकारी के अनुसार उसे जेपीसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचन श्रीराम कॉलोनी के निवासी सुहैल के रूप में हुई है जो एक कपड़े की फैक्टरी में काम करता था।
पुलिस के अनुसार इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। प्राथमिक जांच के आधार पर किसी संदिग्ध का पता चला है और उसे ढूढा जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2022 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

