देश की खबरें | पुरी जगन्नाथ मंदिर के सेवादार की हत्या, सड़क किनारे मिला शव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पुरी जिले में स्थित जगन्नाथ मंदिर के 83 वर्षीय सेवादार की बुधवार को कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
पुरी, 11 जून ओडिशा के पुरी जिले में स्थित जगन्नाथ मंदिर के 83 वर्षीय सेवादार की बुधवार को कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि मंदिर में रसोइये के रूप में सेवारत जगन्नाथ दीक्षित का शव गुडियाशाही के रबेनी चौरा में सड़क किनारे मिला।
उसने बताया कि यह वारदात मंदिर में ‘स्नान यात्रा’ उत्सव के लिए की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। इसके लिए व्यक्तिगत दुश्मनी जिम्मेदार हो सकती है। हम घटना की जांच कर रहे हैं।”
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दीक्षित का शव सड़क किनारे छोड़ते हुए नजर आ रहा है।
उसने बताया कि घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)