एजेंसी न्यूज

नागपुर में लूटपाट के आरोपी की हत्या, मुंबई में चलते ऑटो रिक्शा में हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार दोपहर को कलमना इलाके में लूटपाट के एक आरोपी उसके दो दोस्तों ने हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चेतन ठाकुर (20) के रूप में की गई है जो पांजरा क्षेत्र का निवासी था.

नागपुर में लूटपाट के आरोपी की हत्या, मुंबई में चलते ऑटो रिक्शा में हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

नागपुर/मुंबई 17 अक्टूबर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार दोपहर को कलमना इलाके में लूटपाट के एक आरोपी उसके दो दोस्तों ने हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चेतन ठाकुर (20) के रूप में की गई है जो पांजरा क्षेत्र का निवासी था. कलमना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रतिभा सेलिब्रेशन लॉन के पास ठाकुर के दोस्तों दीपेश पचे और साहिल शाह ने धारदार हथियार से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई. अधिकारी ने कहा कि बाद में दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस बीच मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि शहर के वकोला इलाके में चलते हुए एक ऑटो रिक्शा में गला घोंट कर एक किशोर की हत्या करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि गणेश गौलतकर (19) का शव चार अक्टूबर को मिला था. यह भी पढ़ें : Singhu Border Murder Case: दो आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य ने आत्मसमर्पण किया

पुलिस ने कहा कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की इकाई ‘सात’ ने पता लगाया कि तीन व्यक्तियों ने गौलतकर को तीन अक्टूबर को पीटा था. इसके बाद आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2021 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).