एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ़्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल निवासी बाल शरण जायसवाल (65) परिवार से अलग रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम खाना बनाने और खाने के बाद वह घर के बाहर सोने चले गये, इसी दौरान उनके सिर पर हमला कर दिया गया, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।

देश की खबरें | बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ़्तार

पुलिस ने बताया कि लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल निवासी बाल शरण जायसवाल (65) परिवार से अलग रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम खाना बनाने और खाने के बाद वह घर के बाहर सोने चले गये, इसी दौरान उनके सिर पर हमला कर दिया गया, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएससी) त्रिवेदीगंज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया, जहां ले जाते समय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बुजुर्ग शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रहे थे, इसी दौरान गांव के ही राशिद नामक व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस उनको अस्पताल से ट्रामा सेंटर ले जा रही थी, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई।

एएसपी ने बताया कि इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया । ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).