एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इटावा में पति-पत्नी की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पति-पत्नी की फावड़ा से गला काटकर कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | इटावा में पति-पत्नी की हत्या

इटावा (उप्र), नौ जनवरी इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पति-पत्नी की फावड़ा से गला काटकर कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढे छह बजे इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम नगलापूठ उधन्नपुरा में आशा राम राजपूत (55) तथा उसकी पत्‍नी बेबी (50) की उनके घर के बरामदे में फावड़ा से हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि मौके से खून लगा फावड़ा बरामद कर लिया गया है।

वर्मा ने बताया कि आशा राम ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी और बेटा-बहू गांव मे रहते हैं, जबकि वह दूसरी पत्नी के साथ दिल्ली में रहता था।

एसएसपी ने बताया कि आशा राम अपनी दूसरी पत्नी बेबी के साथ 15 दिन पूर्व दिल्ली से गांव आया था और वह अपने हिस्से की पांच बीघा जमीन बेचने के लिए रुका हुआ था।

उन्होंने बताया कि हत्या के बाद उसकी पहली पत्नी, बेटा तथा बहू फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीम भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अवनीश राय एवं एसएसपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).